राजस्थान की कृष सिटी में शर्मनाक करतूत: लिफ्ट में पेशाब करता पकड़ा गया दूधवाला, सीसीटीवी से खुला राज

Bhiwadi Lift CCTV: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवानी स्थित अलवर बाईपास पर बनी कृष सिटी (कृष वाटिका) सोसाइटी से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने…

Bhiwadi Lift CCTV: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवानी स्थित अलवर बाईपास पर बनी कृष सिटी (कृष वाटिका) सोसाइटी से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने (Bhiwadi Lift CCTV) आया है। यहाँ सोसाइटी में दूध सप्लाई करने वाले एक युवक द्वारा लिफ्ट में टॉयलेट करने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी करतूत कैद हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

घटना का ऐसे हुआ खुलासा
मामला तब सामने आया जब सोसाइटी की लिफ्ट के सेंसर लगातार खराब होने लगे। बार-बार आ रही तकनीकी खराबी से परेशान होकर जब मेंटेनेंस कर्मचारियों और स्टाफ ने लिफ्ट के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि दूध सप्लाई करने वाला एक युवक लिफ्ट के भीतर पेशाब कर रहा है। इसी अमर्यादित हरकत के कारण लिफ्ट के सेंसर बार-बार खराब हो रहे थे।

लोगों ने पकड़ा और बनाया वीडियो
जैसे ही इस घटना की जानकारी सोसाइटी के अन्य लोगों को मिली, भारी संख्या में निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अजहरुद्दीन बताया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोसाइटी अध्यक्ष और पुलिस का बयान
सोसाइटी के अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि लिफ्ट के सेंसर बार-बार खराब होने की वजह से जब तह तक जाने के लिए सीसीटीवी चेक किया गया, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ।

वहीं, इस मामले पर जानकारी देते हुए फूल बाग थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के लोगों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में दूध में पेशाब मिलाने जैसी किसी बात या सबूत की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।