देवभूमि में दबंगई! केदारनाथ दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से मारपीट, फरार खच्चर चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

Kedarnath Pilgrims Attack: विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद…

Kedarnath Pilgrims Attack: विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद गंभीर और निंदनीय घटना सामने आई है। जंगलचट्टी क्षेत्र में महाराष्ट्र के मुंबई से आए तीर्थयात्रियों के साथ कुछ (Kedarnath Pilgrims Attack) खच्चर चालकों द्वारा लाठी-डंडों से जमकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर श्रद्धालुओं को पीटते हुए और पीड़ित अपनी गंभीर चोटों पर पट्टी बंधवाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

घोड़ा-खच्चर के संचालन को लेकर हुआ था विवाद
यह पूरी घटना 1 अक्टूबर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी मानजी वाधजी वाविया और उनके साथी भानजी दामजी पटेल श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जंगलचट्टी के पास खच्चरों के संचालन को लेकर उनकी कुछ खच्चर चालकों से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए खच्चर चालकों ने आव देखा न ताव, और बेकसूर तीर्थयात्रियों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के सामने आने के बाद सोनप्रयाग कोतवाली पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की है। पीड़ितों द्वारा दी गई लिखित शिकायत (तहरीर) के आधार पर पुलिस ने तीनों अज्ञात खच्चर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पुलिस टीम वायरल वीडियो और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्त चेतावनी: हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, मान-सम्मान और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर संचालन करने वाले सभी घोड़ा-खच्चर मालिकों और चालकों को यात्रियों के साथ मर्यादित व शालीन व्यवहार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, मारपीट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अत्यंत कठोर कानूनी कार्रवाई की