Flydubai Flight Incident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इज़राइल जा रही फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 का एक नया और दहला देने वाला वीडियो सामने (Flydubai Flight Incident) आया है। इस वीडियो में विमान के कॉकपिट के अंदर हुए खूनी हमले के बाद मची अफरा-तफरी का खौफनाक मंशा साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सूझबूझ ने ओमान के उस को-पायलट को समय रहते रोक लिया, जो विमान को क्रैश करने की आतंकवादी मंशा से आगे बढ़ा था। कॉकपिट के पास की सीट से फोन कैमरे से बनाए गए इस वीडियो में लोग अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
आतंकी हमले की कोशिश और यात्रियों का खौफ
इज़राइल के ‘चैनल 12’ द्वारा प्रसारित इस क्लिप में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई देता है, “उसने प्लेन क्रैश करने की कोशिश की है,” जो स्पष्ट रूप से को-पायलट की ओर इशारा कर रहा था। इसी को-पायलट ने भारतीय मूल के फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति कॉकपिट के आसपास के लोगों को शांत रहने और घायल को बाहर निकालने के निर्देश दे रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रू मेंबर ने यात्रियों से पूछा, “क्या विमान में कोई डॉक्टर है?” कई बार पूछने के बाद इज़राइल के डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसायेव आगे आए और उन्होंने हिब्रू में स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
भारतीय कैप्टन की बहादुरी और घायल अवस्था
फुटेज में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार कॉकपिट के बाहर फर्श पर अपने ही खून से लथपथ पड़े हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि को-पायलट ने उन पर कई बार वार किए। हालांकि उनके हाथ बुरी तरह घायल थे और वह मुट्ठी बंद नहीं कर पा रहे थे, फिर भी अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की। कैप्टन मच्छार की इस अदम्य बहादुरी और सूझबूझ के कारण ही विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।
Exclusive Footage Released
New footage from the FlyDubai flight has been released, showing the dramatic moments during the incident, including the suspect being subdued, the struggle both inside and outside the cockpit, and the search for additional pilots amid the chaos on… pic.twitter.com/Gvaj46FhaH— SNN Finland (@snnfinalnd) October 1, 2026
सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग और आरोपी की गिरफ्तारी
‘टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया, “यही वह व्यक्ति है जिसने पायलट को चाकू मारा है, सिर्फ कोशिश नहीं की थी।” इसके बाद सऊदी अरब में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का दृश्य दिखाया गया है, जहां मेडिकल टीम विमान के दरवाजे के बाहर कैप्टन मच्छार का इलाज करती है। यात्रियों ने विमान के अंदर ही को-पायलट को घेर लिया और पुलिस के आने तक उसे भागने न देने की मांग की। क्रू मेंबर ने अंग्रेजी में दो टूक कहा, “यह एक आतंकवादी है… हमें पुलिस चाहिए।” वीडियो के अंत में हमलावर को खून से सनी यूनिफॉर्म में फर्श पर बैठे और कैप्टन मच्छार को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाया गया है। वर्तमान में इस मामले की जांच चल रही है और आरोपी को सऊदी हिरासत से यूएई भेज दिया गया है, जहां अबू धाबी यह जांच कर रहा है कि क्या यह किसी सोची-समझी आतंकवादी साजिश का हिस्सा था।
