Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश के ‘मिनी मुंबई’ कहे जाने वाले इंदौर शहर में नवरात्रि से ठीक पहले स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने अवैध दवाओं के (Indore Illegal Abortion Kits) खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। औषधि विभाग ने छापेमारी कर 19 हजार से ज्यादा अवैध गर्भपात किट बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 92 लाख रुपये आंकी गई है। इतनी भारी मात्रा में प्रतिबंधित और संवेदनशील दवाओं के मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।
बिना अनुमति के भंडारण और सप्लाई नेटवर्क पर उठे सवाल
नियमानुसार गर्भपात से जुड़ी दवाएं और किट केवल डॉक्टर की वैध पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) और लाइसेंस प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ही दी जा सकती हैं। हालांकि, इस मामले में बिना किसी वैध अनुमति के भारी मात्रा में दवाओं का भंडारण किया गया था। इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद अब इन दवाओं के मुख्य स्रोत और इनके सप्लाई नेटवर्क को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे इंदौर या आसपास के किन-किन स्थानों पर भेजा जाना था।
विधायक उषा ठाकुर ने की गहराई से जांच की मांग
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की वरिष्ठ विधायक उषा ठाकुर ने इसे बेहद गंभीर मामला करार दिया है। उनका कहना है कि डॉक्टर के पर्चे के बिना न मिलने वाली इतनी संवेदनशील दवाओं का इतना बड़ा भंडार साधारण कालाबाजारी का हिस्सा नहीं हो सकता। उन्होंने इस पूरे अवैध नेटवर्क की गहराई से जांच कराने और इसमें संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई का आश्वासन
इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन इस बात की गंभीरता से पड़ताल कर रहा है कि इन दवाओं का असली स्रोत क्या है और इनका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कहां-कहाँ फै
