रात भर डराता रहा भूकंप: लेह से लेकर तिब्बत तक कांपी धरती, गनीमत रही- कहीं कोई जान-माल का नुकसान नहीं

Earthquake India: भारत के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देशों में शुक्रवार देर रात और तड़के भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। लद्दाख, असम, पश्चिम…

Earthquake India: भारत के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देशों में शुक्रवार देर रात और तड़के भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। लद्दाख, असम, पश्चिम बंगाल के (Earthquake India) अलावा तिब्बत और अफगानिस्तान में धरती हिली, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी जगह से बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

अलग-अलग इलाकों में आए भूकंप का विवरण

लेह (लद्दाख): रात करीब 12:27 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर गहराई में था। अचानक धरती हिलने से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

असम: शुक्रवार तड़के करीब 1:20 बजे असम में 3.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया, जिसकी गहराई 39 किलोमीटर थी।

पश्चिम बंगाल: असम के बाद अलीपुरद्वार में 3.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया।

तिब्बत: भारत के पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में सुबह करीब 4:02 बजे 4.7 तीव्रता का अपेक्षाकृत तेज भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 30 किलोमीटर नीचे था।

अफगानिस्तान: तिब्बत के झटके के करीब 18 मिनट बाद (सुबह 4:20 बजे) अफगानिस्तान में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 163 किलोमीटर अधिक होने के कारण सतह पर इसका असर कम महसूस हुआ।

चिंता का माहौल
कुछ ही घंटों के अंतराल में कई क्षेत्रों में भूकंप आने से लोगों की चिंता जरूर बढ़ गई है, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी झटके की तीव्रता अत्यधिक नहीं थी और फिलहाल कहीं से भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।