रफ्तार का कहर: लखनऊ और रतलाम में दो भीषण सड़क हादसे, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Lucknow road accident: लखनऊ में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है, जहाँ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज…

Lucknow road accident: लखनऊ में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है, जहाँ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास एक (Lucknow road accident) अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ईंट-भट्ठे के मजदूरों से भरी इस ट्रॉली के पलटने से इसके नीचे दबकर मौके पर ही 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
दूसरी ओर, रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक अन्य दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक 3 साल की बच्ची और 10 साल का एक बच्चा भी शामिल है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

झाबुआ से खाटू श्याम जा रहा था पीड़ित परिवार
हाथ का शिकार हुआ यह पूरा परिवार एक ही परिवार का बताया जा रहा है जो झाबुआ से अपनी कार द्वारा राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर पलट गई, तत्पश्चात वह सीधे सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं और चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।