एशियन गेम्स 2026: महामुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने जीता ‘गोल्ड’, अभिषेक-तिलक का दिखा जलवा

India vs Pakistan Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। भारत ने पहले (India…

India vs Pakistan Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। भारत ने पहले (India vs Pakistan Asian Games 2026) बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 211 रन बनाए हैं। अब पाकिस्तान को 212 रनों की जरूरत है, जो उसके लिए काफी मुश्किल काम रहा। भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस मैच का लाइव स्कोर और कमेंट्री आप नीचे पढ़ और देख सकते हैं।

टीम इंडिया की जबरदस्त बैटिंग: भारत के लिए इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा और बाद में तिलक वर्मा ने जबरदस्त बैटिंग की। अभिषेक ने 28 बॉल में 61 रन बनाए। वहीं तिलक ने 22 बॉल में नाबाद 51 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी मात्र 9 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी केवल दो रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस ने 24 बॉल में 21 रन बनाए। ईशान किशन 18 बॉल में 20 रन बना सके। शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल में 27 रनों की तेज पारी खेली।

टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार:
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में जंग है। दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में हैं। जो टीम आज का मैच जीतेगी, उसे गोल्ड मेडल दिया जाएगा, वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा। टीम इंडिया ने पिछली बार भी गोल्ड जीता था और इस बार भी वह इसे जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहले ही गोल्ड जीत चुकी है।

आज की बारिश खलल नहीं डाल सकेगी
 आज के मैच में फिलहाल बारिश का कोई डर नहीं है। पता चला है कि आज केवल 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि इस टूर्नामेंट के दौरान बारिश के कारण कई मैच धुल गए हैं। अभी की बात करें तो मौसम साफ है और अच्छी धूप खिली हुई है।

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के अंतर से हराया था:
इस साल के एशियन गेम्स में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में पहुंची है, अब उसकी नजर गोल्ड पर है। टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वैसे तो पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कहीं भी टिकती हुई नजर नहीं आती है, लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। देखना होगा कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।