राजधानी में कानून की उड़ी धज्जियां: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला एक नाबालिग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश तेज

Delhi Police Attack: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर…

Delhi Police Attack: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने अचानक (Delhi Police Attack) हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त घटी जब पुलिसकर्मी अपने रेगुलर पेट्रोलिंग (गश्त) पर थे और चेकिंग के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध गाड़ी को जब्त कर लिया था।

हमले का तरीका और घायल पुलिसकर्मी
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब अधिकारी राउंड पर थे, तभी गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक उग्र समूह ने उन पर हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और ईंट-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें 3 पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्य आरोपी और पुलिस की कार्रवाई
इस सनसनीखेज वारदात के पीछे दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज को मुख्य हमलावर बताया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पंकज पहले से ही कई संगीन अपराधों समेत कुल 5 मामलों में शामिल रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक नाबालिग आरोपी को दबोच लिया है, जबकि अन्य फरार हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

घटना का वीडियो सबूत
इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर कानून की परवाह किए बिना निडर होकर पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं।