Mumbai Ganesh Idol Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गणेशोत्सव के आगमन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दक्षिण मुंबई के भूलेश्वर इलाके में शनिवार (Mumbai Ganesh Idol Accident) रात करीब 22 फीट ऊंची भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा अचानक गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।
कैसे और कहां हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 22 अगस्त की रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना और जय अंबे चौक के पास हुई। प्रसिद्ध ‘भूलेश्वरचा राजा’ की इस 22 फीट ऊंची प्रतिमा को भायखला से भूलेश्वर स्थित पंडाल में लाया जा रहा था। जब प्रतिमा पंडाल से मात्र 50 से 60 मीटर की दूरी पर थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी।
राहत एवं बचाव कार्य और पुलिस की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बीएमसी फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, एंबुलेंस और वार्ड स्टाफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन द्वारा आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सड़क पर कोई बड़ा गड्ढा नहीं पाया गया है, इसलिए पुलिस और अधिकारी फिलहाल प्रतिमा का संतुलन बिगड़ने को ही इस दुर्घटना की मुख्य संभावित वजह मान रहे हैं।
Mumbai Ganpati procession turns tragic.
An idol reportedly fell during the Bhuleshwar Cha Raja procession, leaving 2 people dead and 5 injured, including two children.
Heartbreaking news. Prayers for the departed souls and a speedy recovery for everyone injured. 🙏🕉️ pic.twitter.com/zZw2N2FyTF
— Dnyanesh K (@Dannyspeaks_) August 23, 2026
मृतकों और घायलों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान संकेत नेवशे और बृजेश हेमंत जोशी के रूप में हुई है। वहीं, घायल होने वाले पांच अन्य लोगों में वैभव घेनंद, पवन चौरसिया, लावण्या गनेर, दिव्या गनेर और कुणाल काशिद शामिल हैं। नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
