रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, तो SI ने तालाब में लगा दी छलांग! विजिलेंस टीम ने तैरकर किया गिरफ्तार, थाने में मिले लाखों

Odisha Vigilance: ओडिशा के संबलपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 10 हजार…

Odisha Vigilance: ओडिशा के संबलपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत (Odisha Vigilance) लेते हुए ओडिशा विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथों दबोच लिया। हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पुलिस अधिकारी ने ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर विजिलेंस टीम भी हैरान रह गई और उसे पकड़ने के लिए खुद तालाब में कूद पड़ी।

मामला रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी रिश्वत
आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान सुजीत कुमार महांता के रूप में हुई है, जो संबलपुर जिले के महुलपाली पुलिस थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक, वह थाने में दर्ज एक मामले की जांच कर रहा था और उसी केस को अंतिम रूप देकर रफा-दफा करने के बदले शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांग रहा था।

विजिलेंस टीम ने बिछाया था जाल
परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जानकारी ओडिशा विजिलेंस विभाग को दे दी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने एक सुनियोजित जाल बिछाया। तय योजना के तहत आरोपी एसआई ने बुधवार शाम शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेने के लिए पुलिस थाने के बाहर एक सुनसान जगह पर बुलाया था। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, विजिलेंस अधिकारियों को वहां देखकर उसे अपनी गिरफ्तारी का अहसास हो गया और वह मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा।

तालाब में कूदकर भागने की नाकाम कोशिश
आरोपी सब-इंस्पेक्टर के भागते ही विजिलेंस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख आरोपी सड़क से दौड़ते हुए पास के एक तालाब में जा कूदा। लेकिन, विजिलेंस टीम ने भी हिम्मत नहीं हारी और टीम का एक सदस्य तुरंत तालाब में कूद गया। तैरते हुए उसने आरोपी को बीच तालाब में दबोच लिया। आखिरकार, कड़ी मशक्कत के बाद विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से रिश्वत के पूरे 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।

रेस्ट रूम से मिले 1.55 लाख रुपये नकद
रिश्वतखोर एसआई के पकड़े जाने के बाद विजिलेंस विभाग ने उसकी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी। इसी कड़ी में पुलिस थाने के परिसर में बने उसके रेस्ट रूम की तलाशी ली गई, जहां से कई अलग-अलग लिफाफों में रखे 1 लाख 55 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए गए। विजिलेंस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह बेहिसाब नकदी कहां से आई थी।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस मामले में संबलपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सुजीत कुमार महांता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल, विजिलेंस विभाग आरोपी की अन्य संपत्तियों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहा है।
उपर के समाचार के अनुरूप आकर्षक हेडलाइन दीजिये हिन्दी मे