चक्रवाती तूफान का कहर: आंध्र-ओडिशा में भारी तबाही, दिल्ली-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Cyclone India Weather: मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव (Cyclone India…

Cyclone India Weather: मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव (Cyclone India Weather) से तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है:

तेज हवाओं का अनुमान: छत्तीसगढ़ में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में गरज के साथ तेज आंधी (हवा की गति 60-70 किमी/घंटा, जो 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है) आने की आशंका है। तेलंगाना में हवाओं की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा और झारखंड तथा आसपास के राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश:

28 से 31 अक्टूबर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है।

29 से 31 अक्टूबर: बिहार में व्यापक बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

28 अक्टूबर से 2 नवंबर: पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है, जबकि 30 अक्टूबर को विदर्भ में भी बारिश हो सकती है।

पहाड़ी और मैदानी इलाकों का हाल:

28 से 30 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश हो सकती है।

29 अक्टूबर से 2 नवंबर: हिमाचल प्रदेश में और 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

29 अक्टूबर से 1 नवंबर: पंजाब, तथा 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

29-30 अक्टूबर: पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात का रौद्र रूप
चक्रवाती तूफान ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। बुधवार सुबह से ही आंध्र प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के तार टूट गए हैं।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तटीय इलाकों के लोग चक्रवात से हुई भारी तबाही से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि रिहायशी इलाकों में समुद्र का पानी कई घरों के अंदर तक घुस गया है।