नए न्यासियों के बाद अब डिप्टी CEO की तैयारी: राम मंदिर निर्माण कार्यों को गति देने के लिए ट्रस्ट बना रहा है नई प्रशासनिक रूपरेखा

Deputy CEO Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों के बढ़ते दायरे को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भविष्य…

Deputy CEO Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों के बढ़ते दायरे को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भविष्य में डिप्टी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी CEO) का नया (Deputy CEO Ram Mandir) पद सृजित किया जा सकता है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इस बात के संकेत दिए हैं। ट्रस्ट से जुड़े कामकाज और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के स्तर पर बढ़ते प्रशासनिक कार्यों और जिम्मेदारियों के दबाव को कम करने के लिए इस व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

CEO के चयन प्रक्रिया से जुड़े अन्य नाम
मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के दौरान कुल तीन नाम सामने आए थे, जिनमें से एक नाम पर सहमति बनने के बाद नियुक्ति हो चुकी है। अब बाकी बचे दो नामों में से किसी एक शख्स को भविष्य में डिप्टी CEO की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट की प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

नए न्यासियों के शामिल होने से बदला स्वरूप
राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए न्यासियों – महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और डॉ. निर्मला यादव को शामिल किया गया है। नए ट्रस्टियों के आने से मंदिर के निर्माण, प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं के संचालन में और अधिक तेजी और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भले ही डिप्टी CEO के पद को लेकर अभी तक कोई अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन गोविंद देव गिरी के बयानों से साफ है कि ट्रस्ट इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है ताकि व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू बनाया जा सके।