29 दिसंबर 2022, आज का राशिफल: इस राशि के जातकों पर रहेगी साईंबाबा की असीम कृपा- जानें राशि के अनुसार…

मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको आर्थिक…

मेष:
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर ध्यान रहेगा। इस सप्ताह काफी धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृषभ :
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों के पुराने सभी अधूरे कार्य इस सप्ताह पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। करियर और बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह सोच समझकर निवेश करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। इस सप्ताह करियर व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है।

कर्क राशि :
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। धैर्य रखें। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। विदेश जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए यह शुभ समय है। व्यापार में भी लाभ होगा।

सिंह:
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लालच और अहंकार से सावधान रहें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताहांत लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। दफ्तर में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कन्या:
इस सप्ताह पैसों की कमी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। करियर-व्यवसाय इस सप्ताह फ़ायदेमंद रहेगा। जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में बाधा आ रही थी, उनका विवाह इस सप्ताह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी।

तुला:
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह लेन-देन में बहुत सावधानी बरतनी होगी। छात्रों को करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नुकसान से सावधान रहें।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है।

धनु:
इस सप्ताह छोटी-सी बीमारी को भी नज़रअंदाज़ न करें। करियर व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। इस सप्ताह खर्चों का बजट बनाएं। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मकर:
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की अनदेखी हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि:
अजनबियों पर भरोसा न करें। करियर व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। कहीं भी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि:
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह लेन-देन में सावधानी बरतें। आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से विवाद हो सकता है।