12 नवंबर 2022, आज का राशिफल: इन राशियों के अब दु:खों के दिन हुए खत्म, मिलेगी ढेरों सफलताएं

मेष: आज का दिन आपकी मनोकामना पूरी करने का है। किसी कानूनी कार्य में जीत से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई…

मेष:
आज का दिन आपकी मनोकामना पूरी करने का है। किसी कानूनी कार्य में जीत से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद भी सुलझ जाएगा लेकिन शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि कुछ व्यवसायिक योजनाएं रुकी हुई हैं तो आप उन्हें फिर से आगे बढ़ा सकते हैं।

वृषभ :
आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे और कार्यक्षेत्र में समय पर काम करने से आप अधिकारियों की आंखों का तारा बन जाएंगे, जो आपको देखकर प्रसन्न होंगे और आपको कोई नया पद भी मिल सकता है।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में आपकी चल रही कड़वाहट भी खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा बदलाव भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले सावधानी बरतें, नहीं तो कोई कीमती वस्तु खोने और चोरी होने का खतरा है।

कर्क:
आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले में बिताएंगे इसलिए आपको उनकी बात सुननी और समझनी होगी। हर चीज में रुचि रहेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी और अधिक मेहनत करने से थकान भी हो सकती है, इसलिए आपको संभलकर रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आलस्य के कारण आप अपने बहुत सारे काम पीछे छोड़ देंगे जिससे भविष्य में आपका तनाव बढ़ सकता है। बाधाओं और विरोध के बावजूद मनोबल मजबूत रहेगा। समाज में स्वच्छ छवि बनेगी। चल रहे कामों में आप सावधानी से आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कन्या:
आज आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारी के कारण कुछ असहज स्थितियों में फंस सकते हैं। समाज में आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, लेकिन आपके बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहेगा। शाम को उनकी सेहत में सुधार आएगा।

तुला:
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। आप अपने पार्टनर को कहीं डिनर डेट पर ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा ला सकते हैं। आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा पर जाना है।

वृश्चिक:
आज आप परोपकारी कार्यों में खर्च करेंगे और दूसरों की सेवा करने से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। आपको अपने पार्टनर के साथ चल रही अनबन को खत्म करना होगा और बच्चे के करियर में आ रही दिक्कतों के बारे में बात करनी होगी।

धन:
आज के दिन आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपका मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप मधुर व्यवहार और धैर्य बनाए रखें, तभी आप वातावरण को हल्का कर सकते हैं।

मकर:
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, लेकिन आपके व्यापार में कोई नया सौदा अचानक से निपट सकता है और आपको बहुप्रतीक्षित लाभ मिल सकता है। छोटे व्यवसाय के मालिक अपने व्यवसाय में किसी को भी शामिल कर सकते हैं।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ विवाद होगा, जिसे आप बातचीत के जरिए सुलझाने में सफल रहेंगे। बड़ी रकम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन पार्टनर से विवाद हो सकता है। किसी महान व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।

मीन:
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। आप बच्चों के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, जो युवा अभी तक अविवाहित हैं उनकी शादी की बात हो सकती है। शाम से लेकर रात तक आप अपने परिजनों के साथ मेल मिलाप में बिताएंगे।