03 नवंबर 2022: इन 7 राशियों पर हमेशा रहती है विष्णु भगवान की कृपा- जीवन में कभी नहीं आता कोई दुख

मेष राशि: आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगेगा। आपके मन में कोई नया काम शुरू करने का विचार आएगा। किसी मित्र से अचानक मुलाकात…

मेष राशि:
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगेगा। आपके मन में कोई नया काम शुरू करने का विचार आएगा। किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने आस-पास हो रही गतिविधियों से अवगत रहें, क्योंकि कोई और आपके काम का श्रेय ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा।

वृषभ राशि:
आज कामकाज में सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे पैमाने पर शुरू किया गया व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, आज आप उनके काफी करीब आ जाएंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी बुद्धि से आप उन्हें सफल नहीं होने देंगे। महत्वपूर्ण काम आज दूसरों पर न छोड़ें।

मिथुन राशि:
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें आज अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।

कर्क राशि:
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वे आज कोई नया क्लिनिक खोलने का मन बना लेंगे, जिसमें उन्हें परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। समाज सेवा के लिए किए गए प्रयास आपकी एक अलग पहचान बनाएंगे।

सिंह राशि:
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी की मदद से कुछ प्रशासनिक कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज खत्म होगी, रिश्तों में नवीनता आएगी. आपके दिमाग में नए विचार आएंगे। लेखन कार्य करने वाले लोगों के कार्यों की लोग सराहना करेंगे। आज फालतू की बातों में आने से बचें।

कन्या राशि:
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विज्ञान और शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने मामलों को निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग भी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों की सलाह आज काम आएगी। आज बिजनेस से जुड़ी किसी मीटिंग में आप अपने मन की बात ठीक से बोलेंगे।

तुला राशि:
भाग्य आज आपका साथ देगा। आज समाज में आपकी एक अलग छवि बनेगी। ऑफिस में आप जो काम करते हैं उसका श्रेय किसी और को न लेने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप किसी ऐसे काम को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिसे करने में आपको खुशी होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि:
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज महिलाओं को किचन में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपमें सफलता और उच्च पद प्राप्त करने की इच्छा होगी, जिससे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अभिनय के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के लोगों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपको हर तरह के व्यापारिक सौदों में सफलता मिलेगी।

धन राशि:
भविष्य की योजना बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज खूब धन लाभ होगा। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको कार्यस्थल पर कुछ स्थितियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।

मकर राशि:
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता समस्याओं को दूर करेगी। आप नए विचारों से भरे रहेंगे और आपके द्वारा चुने गए कार्यों से आपको अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा।

कुंभ राशि:
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट में चल रहे मामले आज आपके पक्ष में सुलझेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर आप नई जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले उसके बारे में उचित जानकारी हासिल कर लें।

मीन राशि:
आज मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने वाली है। कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। पिछले प्रयासों का फल आज देखने को मिलेगा। किसी भी समस्या की चिंता करने की बजाय अपनों से सलाह लें। आपको पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।