अनुष्का शर्मा से 4 गुना अमीर हैं विराट, दोनों हैं अरबपति, कुल संपत्ति जानकर खुली रह जाएगी आपकी आंखें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। विराट कोहली जहां क्रिकेट की दुनिया के बादशाह और सुपरस्टार हैं, वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। दोनों ज्यादा मशहूर होने के साथ-साथ काफी अमीर भी हैं। कमाई और दौलत के मामले में भी विराट और अनुष्का काफी आगे हैं। दोनों की कुल संपत्ति 1200 करोड़ से ज्यादा है। दोनों कमाई और दौलत के मामले में देश की कई मशहूर हस्तियों से आगे हैं। आइए आज इस लेख में जानते हैं इस कपल की कमाई, नेट वर्थ आदि के बारे में।

सबसे पहले बात करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की। विराट कोहली को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। क्रिकेट के इस सुपरस्टार का नाम पूरी दुनिया जानती है। विराट कोहली की नेटवर्थ की बात करें तो वह 127 मिलियन डॉलर (लगभग 1046 करोड़ रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। विराट कोहली प्रति दिन लगभग 5,76,923 रुपये, प्रति सप्ताह 28,84,615 रुपये और प्रति माह 1,25,00,000 रुपये कमाते हैं। वहीं, एक साल में उनकी औसत कमाई 15 करोड़ रुपए है। विराट BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के तहत आते हैं और यहां से हर साल 7 करोड़ रुपए कमाते हैं।

इसके अलावा विराट मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्स, फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो, वोल्वोलिन, प्यूमा और आईपीएल जैसे अन्य ब्रांड विज्ञापन कर करोड़ों रुपए कमाते हैं। वहीं, वह एक इंस्टा पोस्ट से करीब 9 करोड़ रुपये कमाते हैं। विराट के इंस्टाग्राम पर 221 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। इतना ही नहीं, वह भारत और एशिया के इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं। वहीं, कोई भी क्रिकेटर इस मामले में उससे दूर नहीं है।

विराट के पास अरबों की संपत्ति, आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। आपको हम यह भी बता दें कि विराट कोहली की कमाई का जरिया भी निवेश है। उन्होंने ब्लू ट्राइब, चिसेल फिटनेस, नुवा, गैलेक्टस फनवेयर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम किया है। वहीं अनुष्का की कुल संपत्ति की बात करें तो अनुष्का की कुल संपत्ति करीब 265 करोड़ रुपए है। अनुष्का एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में होती है।

अनुष्का शर्मा एक साल में ज्यादा फिल्में नहीं करती हैं। उनकी सालाना कमाई 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। फिल्मों के अलावा अनुष्का की कमाई का जरिया विज्ञापन भी हैं। अनुष्का एक विज्ञापन के लिए करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अनुष्का इंस्टा से भी कमाई करती हैं। पेड पोस्ट के लिए उन्हें करीब 95 लाख रुपये मिलते हैं। आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में लगभग 13 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 2009 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।

Today’s Horoscope, 04 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 30 November 2023: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 04 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 December 2023: आज का राशिफल