अंबानी परिवार में नन्हीं परी के आने से घर गूंजी किलकारियां, बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म

Akash and Shloka Ambani Baby Girl Birth: भारत की शान अंबानी परिवार के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका दूसरी बार माता-पिता बने हैं,…

Akash and Shloka Ambani Baby Girl Birth: भारत की शान अंबानी परिवार के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका दूसरी बार माता-पिता बने हैं, इस बार अपने घर लक्ष्मी माता को जन्म दे रहे हैं. दोनों का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है जो सिर्फ दो साल का है।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी आज एक बार फिर दादा-दादी बन गए

बड़ी बहू श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी की दूसरी बेटी होने की खबरें अब वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार जल्द ही इस मामले को सबके सामने लाएगा। बेटी के आने से पूरा अंबानी परिवार खुश है।आज अंबानी के एंटीलिया में खुशी की लहर दौड़ गई है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी आज एक बार फिर दादा-दादी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है.

नाथवानी ने लिखा, ”आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई! यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए.”

उन्हें दूसरी बार मां बनने का सौभाग्य मिला है। बेटी के जन्म से अंबानी परिवार खुश है। श्लोका मेहता ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि आकाश और श्लोका का एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। वह दो वर्ष का है।

Akash Ambani घर बेटी का जन्म 

आपको बता दें कि अंबानी परिवार में पहला बच्चा साल 2020 में आया था। लॉकडाउन के साल में 10 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर पोते का जन्म हुआ। लाडला के पैदा होते ही मुकेश अंबानी ने शेयर की तस्वीर इस बार भी कुछ ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है। खबरों की मानें तो अंबानी परिवार जल्द ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर सकता है।

2019 में हुई थी आकाश-श्लोका की शादी

आपको बता दें कि दोनों ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, फिर दोनों अलग हो गए, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। जब श्लोका मेहता ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और अपने करियर की शुरुआत की, तो दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। इस जोड़े ने मार्च 2018 में सगाई कर ली। दोनों लवबर्ड्स दिसंबर 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे।