राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति और चार साथी को किया गिरफ़्तार

मुंबई : राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई…

मुंबई : राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। सोमवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल है। 4 आरोपियों को वर्सोवा और बोरीवली इलाके से पकड़ा गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बीते साल पोर्नोग्राफी केस मे गिरफ्तार हुए थे। करीब 3 महीने जेल में बिताने के बाद वह सितंबर में जमानत पर रिहा हुए थे। राज कुंद्रा के जेल से छूटने के 4 महीने बाद अब इस मामले से जुड़े 4 और लोगों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों में से 3 आरोपी पर एक एक्ट्रेस से वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान रेप का आरोप है। इसमे कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल था।

राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी पर एक बयान में कहा कहा था कि, “बहुत सोचने के बाद मुझे लगा तमाम गलत और गैर जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी पोर्नोग्राफी वीडियो के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं रहा था। पूरा मामला कुछ और है, और उसे कुछ और ही बनाया जा रहा है।” 

राज कुंद्रा ने आगे कहा कि वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते क्योंकि कोर्ट में केस चल रहा है। उनका मीडिया ट्रायल किया गया। उनके मुंबई की ऑफिस पर छापेमारी की गई थी और जिसके बाद रिपोर्ट थी कि वह एडल्ट फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल थे।