Shahid Kapoor ने पत्नी Mira Rajput को गिफ्ट किया 58 करोड़ का आलीशान घर, देखिए अंदर की तस्वीरें

बॉलीवुड में जब बेस्ट एक्टर और डांसर की बात होती है तो टॉप 5 एक्टर्स में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम शामिल होता है.…

बॉलीवुड में जब बेस्ट एक्टर और डांसर की बात होती है तो टॉप 5 एक्टर्स में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम शामिल होता है. Shahid Kapoor ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबा समय बिताया है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी और उनके कई डांस स्टेप्स भी मशहूर हुए। शाहिद कपूर का नाम आज बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं में लिया जाता है। शाहिद कपूर ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भी काफी मशहूर हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मीरा फैशन की बात आते ही फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनका फैशन सभी को खूब भाता है। हालांकि मीरा राजपूत हाउसवाइफ हैं और अपने दोनों बच्चों का ख्याल रखती हैं। शाहिद अपने परिवार के साथ एक खूबसूरत घर में रहते हैं। शाहिद कपूर ने साल 2018 में जुहू, मुंबई में एक शानदार सी-फेसिंग घर खरीदा था। शाहिद के पास 8625 स्क्वायर फीट में बना डुप्लेक्स अपार्टमेंट है।

इस जगह पर अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन के भी फ्लैट हैं। शाहिद और मीरा ने रु 2.91 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई जा चुकी है। इस घर के रजिस्ट्रेशन के वक्त शाहिद ने अपना नाम शाहिद पंकज कपूर और मीरा ने मीरा शाहिद कपूर लिखा था। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। ये अरेंज्ड मैरिज थीं। यह जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित और चर्चित जोड़ी में से एक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

नवरात्रि के पावन मौके पर शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ नए घर में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने नवरात्रि पर नए घर में प्रवेश किया और एक छोटी सी पूजा भी की। वर्ष 2018 में खरीदी गई थी, पिछले कई महीनों से काम चल रहा था। इस घर के इंटीरियर की तस्वीरें मीरा ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी-लिंक में स्थित इस घर की कीमत 56 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बांद्रा वर्ली सी-लिंक के पास ‘360-वेस्ट’ में एक ऊंची इमारत की 42वीं और 43वीं मंजिल पर स्थित शाहिद कपूर का घर बेहद आलीशान है। यह एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है। शाहिद कपूर ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि मीशा और जैन के जन्म के बाद वह पुराने घर में खुद को छोटा महसूस करने लगे थे. इसलिए उन्होंने बच्चों की वजह से नया घर लेने की सोची। फिर जब उन्होंने बांद्रा वर्ली सी-लिंक के पास इस अपार्टमेंट को देखा तो उन्हें लोकेशन और एरिया पसंद आया और फिर डील फाइनल की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर का यह नया आवास 8,625 स्केवर फीट में है. यहां से सी-लिंक का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। यह मुंबई के पॉश इलाकों में से एक है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म जर्सी में मृणाल के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। इससे पहले उनकी फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट रही थी। जिसमें कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।