केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचने से पहले आप में शामिल हुए 60 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता

भाजपा के गढ़ समान सूरत शहर में भारतीय जनता पार्टी के समक्ष मनपा चुनाव के साथ ही मुश्किल दौर शुरू होने लगा है। भाजपा के…

भाजपा के गढ़ समान सूरत शहर में भारतीय जनता पार्टी के समक्ष मनपा चुनाव के साथ ही मुश्किल दौर शुरू होने लगा है। भाजपा के कार्यकर्ता पक्ष से नाराज होकर आम आदमी पार्टी में जुड़ने लगे हैं। आज अरविंद केजरीवाल के गुजरात के दौरे से पूर्व ही भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में जुड़े।

नवसारी के सांसद सीआर पाटील भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सबसे बड़ा आश्चर्य सूरत महानगर पालिका के चुनाव परिणामों में दिखा। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूरत में कांग्रेस को हराने में सफल रहे मगर आम आदमी पार्टी ने 120 में से 27 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल आज अहमदाबाद पहुंच गए हैं और अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने जा रहा है। आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा 2022 के चुनाव की अभी से तैयारी में लग गए है। केजरीवाल गुजरात पहुंचे उसे पूर्व भाजपा के गढ़ समान सूरत में भाजपा के 60 कार्यकर्ताओं ने जाडू का साथ थामा।

आम आदमी पार्टी में प्रवेश अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूरत महानगरपालिका विपक्ष नेता धर्मेश भंडेरी, सूरत शहर आम आदमी पार्टी अध्यक्ष महेंद्र नावडिया, सूरत शहर संगठन मंत्री रजनी वाघाणी, शहर उपाध्यक्ष रमेश परमार के साथ दीपक पाटील की टीम उपस्थित होकर पार्टी में जुड़े कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि आज भाजपा के 60 कार्यकर्ता आप में जुड़े इससे पूर्व पिछले 1 सप्ताह के दौरान 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।