अब तो भाजपा की महिला नेता ही सुरक्षित नहीं! घर के अंदर गला रेतकर हत्या, 2007 में लड़ा था एमसीडी चुनाव

दिल्ली : आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में शनिवार रात लूट के विरोध में एक विधवा महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। महिला का…

दिल्ली : आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में शनिवार रात लूट के विरोध में एक विधवा महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके बेडरूम में पड़ा मिला। मृतका भाजपा नेता थी और पूर्व में निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात पर इस्तेमाल हुए सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घर की पहली मंजिल पर 55 साल की महिला खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई थी। महिला के गले को काटा गया था। बिस्तर पर खून भी पड़ा हुआ था, लेकिन कमरे में किसी तरह के संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। 

मृतका की पहचान सुधा रानी पत्नी स्वर्गीय रामजी लाल निवासी बीएच-82, मदनगीर के रूप में हुई है। मृतका की बेटी देवयानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात को करीब 9 बजकर 30 मिनट पर दो लोग घर में घूस आये। उनके हाथ में बंदूक थी, उनके चेहरे ढके हुए थे, उन्होंने मां के गहने लूट लिए और घर के रखा कैश भी लूट लिया, लूट के दौरान मां की गला काट कर हत्या कर दी।

 पुलिस के मुताबिक देवयानी से पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद देवयानी टूट गई और उसने मां की हत्या करने की बात स्वीकार की और बेटी देवयानी और दोस्त कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

देवयानी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिबू के साथ दक्षिणपुरी रह रही थी। मां को यह पसंद नहीं था। सुधा ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी देकर खर्चा देना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर बेटी ने मां को चाय ने नीद की गोली मिलाकर की बाद में गहरी नीद में सोई हुई मां को बेटी के दोस्त कार्तिक ने गला काट कर मार दिया बाद में बेटी ने लूट का केस दर्ज करवाने की कोशिश की। आरोपी कार्तिक से सारे जेवरात बरामत कर लिए गए है और दोनो के खिलाफ कारवाई जारी है।