Nashik Truck Accident: महाराष्ट्र के नाशिक से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। वीडियो में एक ट्रक चालक अचानक अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो देता है, जिसके बाद ट्रक सड़क से सीधे 50 फीट (Nashik Truck Accident) नीचे जा गिरता है। यह पूरी भयानक घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि ट्रक चालक घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा नाशिक के सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर पर अचानक ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण खत्म हो जाता है और ट्रक सीधे नीचे सड़क पर आ गिरता है। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त पुल के नीचे से कोई अन्य वाहन या राहदरण नहीं गुजर रहा था, वरना यह दुर्घटना और भी ज्यादा भीषण हो सकती थी।
बैरीकेड तोड़कर नीचे जा गिरा भारी-भरकम ट्रक
जमीन पर गिरने से पहले यह अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बैरीकेड से जोर-शोर से टकराया था। ट्रक का वजन इतना ज्यादा था कि बैरीकेड उसका भार नहीं झेल सके और टूट गए। इसके बाद ट्रक कई पलटे खाते हुए सीधे नीचे जा टकराया। इस दौरान नीचे गिरते वक्त ट्रक से धुआं भी निकलता हुआ दिखाई दे रहा था।
Nashik, Maharashtra – A major accident occurred on the MIDC Bypass road opposite Winner Township in Sinnar.The entire incident was captured on CCTV cameras, with the footage showing a heart-stopping and spine-chilling sequence of the crash. pic.twitter.com/rTWYNsKSly
— NextMinute News (@nextminutenews7) July 27, 2026
घायल ड्राइवर की अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ दिखाते हुए घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
