किसी राजा से कम नहीं हैं Dharmendra! 100 एकड़ के फार्महाउस में जी रहे हैं आलीशान जिंदगी

धर्मेंद्र(Dharmendra) अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा का ही-मैन भी कहा जाता है। वर्ष 1997 में, उन्हें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत…

धर्मेंद्र(Dharmendra) अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा का ही-मैन भी कहा जाता है। वर्ष 1997 में, उन्हें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत पुरुषों में स्थान दिया गया था। इससे उनके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई सुपरहिट फिल्में दे चुके धर्मेंद्र बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे।

ग्लैमर की चमक ने उन्हें आकर्षित किया। फिलहाल धर्मेंद्र मुंबई की भागदौड़ से दूर अपने फार्महाउस में सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वह अपनी लाइफ की हर अपडेट फैन्स के साथ शेयर करते हैं। एक्टर फैन्स को लग्जरी फार्महाउस की झलक भी दिखाते रहते हैं।

उनका फार्महाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है। यह फार्महाउस मुंबई से दूर लोनावाला में स्थित है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। अभिनेता यहां जैविक खेती भी करते हैं। धर्मेंद्र के फार्महाउस के बाहर का नजारा भी बेहद खूबसूरत है। यहां एक स्विमिंग पूल भी है, जहां धर्मेंद्र को कई बार स्विमिंग करते देखा गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार होने के बावजूद धर्मेंद्र एक डाउन टू अर्थ इंसान हैं। यही वजह है कि वह मुंबई से काफी दूर फार्म हाउस में रहते हैं और यहीं खेती भी करते हैं। धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो देसी अंदाज में अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वे अपने फार्महाउस में गाय-भैंसों की खेती और देखभाल करते भी देखे जाते हैं।

दिग्गज कलाकार अक्सर फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो अक्सर वायरल हो जाते हैं। धर्मेंद्र के फार्महाउस में पशु-पक्षियों के अलावा खूबसूरत जील और हेलीपैड भी है। जहां उनका प्राइवेट जेट रहता है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है.

बता दें कि Dharmendra का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर के एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्में धर्मेंद्र बचपन से ही स्वस्थ थे। 19 साल की उम्र में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी कर ली। उस वक्त उन्होंने बॉलीवुड में पैर भी नहीं रखा था।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया और इसी दौरान उन्हें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया और उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही अपना धर्म बदल लिया और दूसरी शादी कर ली।