8 दिसंबर 2022, आज का राशिफल: यह 3 राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन साईं बाबा की असीम कृपा से रहेगा सुखमयी

मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कुछ नया करने का दिन है। नौकरी के बारे में आप नए तरीके…

मेष:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कुछ नया करने का दिन है। नौकरी के बारे में आप नए तरीके से सोच सकते हैं। यदि आप बाजार में किसी प्रकार का निवेश करने जा रहे हैं तो पूरी तरह से सोच समझ कर निवेश करने से लाभ होगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय बाद आप तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ :
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दफ्तर में आपको पहले से अधिक काम मिल सकता है, लेकिन समय रहते आप सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार करने वालों के लिए दिन अधिक फायदेमंद रहेगा। काम में आपको और तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो भी काम शुरू करें उसे समय पर पूरा करें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पहले तो आपको लगेगा कि आपका काम बन रहा है, लेकिन शाम ढलते-ढलते किसी काम में रुकावट आ सकती है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे।

सिंह:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वे किसी से सलाह ले सकते हैं। पैसों के लेन-देन में आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी को पैसा उधार देने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है, सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है.

कन्या :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

तुला:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी वृद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। यह भविष्य में आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए आज उस जगह का दौरा करेंगे। पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस की महिलाओं के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, बॉस और अन्य सहकर्मियों के सहयोग से आपका तनाव कम रहेगा।

धन:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगतिशील रहेगा। आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। लोगों के बीच आपका सम्मान भी बढ़ेगा। फाइनल ईयर के छात्रों को कोई काम मिल सकता है।

मकर:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग थोक व्यापारी हैं उन्हें आज विशेष लाभ मिलेगा। दूसरे शहरों से सामान मंगवाने से जुड़े फैसले ले सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। सभी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। सामाजिक कार्यों को करने के लिए दिन उपयुक्त है। आप किसी एनजीओ या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ सकते हैं। आपके जूनियर भी आपसे सीखना चाहेंगे। दफ्तर में आपको किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी पूरा कर लेंगे।

मीन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े समूह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आप साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी रस्म का हिस्सा बन सकते हैं।