सोनम और आलिया के बाद अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही है माँ – शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां प्रेग्नेंट हैं, अब सोनम और आलिया के बाद इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। इस बात…

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां प्रेग्नेंट हैं, अब सोनम और आलिया के बाद इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। पहले ये भी खबरें थीं कि बिपाशा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की. तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘एक नया समय, एक नया कैंप, एक नई रोशनी जो हमें हमारे जीवन के एक खास रंग से जोड़ती है। यह हमें पहले से ज्यादा संपूर्ण बना देगा। हमने अपनी जिंदगी अलग तरह से शुरू की थी। हम दो थे जब हम एक दूसरे से मिले थे और अब हम तीन होने जा रहे हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

साल 2016 में शादी
आपको बता दें कि बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी और दोनों पहली बार फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे। उसी समय दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों ने अपने रिश्ते से आगे निकल कर शादी करने का फैसला किया।

करण की तीसरी शादी 
आपको बता दें कि यह बिपाशा की पहली शादी थी लेकिन करण की तीसरी शादी थी। करण ने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से साल 2008 में शादी की और 10 महीने बाद तलाक हो गया. फिर साल 2012 में जेनिफर विंगेट से शादी की और 2014 में तलाक हो गया। उसके बाद 2016 में उन्होंने बिपाशा से शादी कर ली।