West Bengal Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक होटल में सोमवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक (West Bengal Hotel Fire) हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था
सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण यह होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मृतकों का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
🚨Breaking: 7 Pilgrims Dead Several Injured In Massive West Bengal Hotel Fire
A major fire at a four-storey hotel in Tarapith, West Bengal, on August 17, 2026 resulted in seven deaths and multiple injuries.
Suspected to be caused by an electrical short circuit, the incident… pic.twitter.com/fvmxXf5VAB
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) August 17, 2026
बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के पास हादसा
दूसरी घटना सोमवार को बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर की है, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के ऊपर अचानक बिजली का तार गिर गया, जिससे वहां भारी भगदड़ मच गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भी 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच, एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय प्रशासन पर भारी लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और राहत कार्य जारी है।
