Europe Wildfires 2026: यूरोप इस समय भीषण आग की चपेट में आ चुका है, जहां फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं, जबकि ढाई लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फ्रांस की दमकल (Europe Wildfires 2026) टीमें बोर्डो शहर के आसपास के इलाकों में आग बुझाने के लिए लगातार जुटी हुई हैं, वहीं स्पेन के फायरफाइटर मैड्रिड क्षेत्र में आग को दोबारा भड़कने से रोकने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं। फ्रांस में 98 हजार हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो चुकी है, जो देश के इतिहास में जंगल की आग का सबसे भयानक और नया रिकॉर्ड संकट है।
Aerial view shows wildfire spreading in France’s Gironde region, about 15 km from Bordeaux, as tens of thousands evacuate. pic.twitter.com/nKNn5gddPs
— Open Source Intel (@Osint613) July 27, 2026
स्पेन में ‘मुश्किल वक्त’ की चेतावनी
रविवार को फ्रांस के बोर्डो के पास जंगल में आग अचानक और बहुत तेजी से फैल गई। इस बीच, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हालात को देखते हुए मुश्किल वक्त की चेतावनी दी है। उनके अनुसार, देश में अब तक एक लाख तीस हजार हेक्टेयर जमीन जल चुकी है, और तेज हवाओं ने आग को और अधिक भड़का दिया है। हालांकि, स्पेनिश अधिकारियों को कुछ जगहों पर आग पर काबू पाने में सफलता मिल रही है, लेकिन वीकेंड के दौरान वालेंसिया के पास नई आग भड़कने से 15 हजार और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। प्रधानमंत्री सांचेज ने अविला प्रांत के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया, जबकि फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने गिरोंडे क्षेत्र में स्थिति अभी भी बहुत गंभीर बनी होने की बात कही है।
Massive forest fire in the Madrid Region, Spain 🇪🇸 pic.twitter.com/MUdkjh7uvQ
— Disaster News (@Top_Disaster) July 25, 2026
आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य
अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब 1500 सैनिक, 1700 सुरक्षाकर्मी और 1400 फायरफाइटर मैदान में उतारे हैं। आग बुझाने वाले रसायनों का छिड़काव करने के लिए सैन्य विमानों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने फ्रांस की मदद के लिए पांच विमान और दो हेलिकॉप्टर भेजने की घोषणा की है। दूसरी ओर, स्पेन ने राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया है, जहां मैड्रिड और वैलेंसिया में फैले भीषण संकट के बीच 1,16,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
