50 साल के आधेडने की है तीन बार शादी, 60 बच्चों का है बाप, अब भी चौथी शादी के लिए लड़की की तलाश

अब एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति के घर 60वां बच्चा पैदा हुआ है। खास बात ये है कि साल 2023 के पहले दिन इस शख्स की पत्नी ने 60 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस बारे में शख्स ने कहा है कि उसका मकसद 100 बच्चे पैदा करना है।

50 वर्षीय सरदार हाजी जान मोहम्मद की तीन पत्नियां हैं। साथ ही इन तीन पत्नियों के अब तक पैदा हुए 60 बच्चों में से पांच बच्चों की मौत हो गई, यानी हाजी के अब कुल 55 बच्चे हैं। गौरतलब है कि जान मोहम्मद तीन बीवियों और बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं

मिली जानकारी के मुताबिक जान मोहम्मद पेशे से डॉक्टर हैं। उनका अपना क्लिनिक भी है। हालाँकि उनकी तीन पत्नियाँ हैं, लेकिन वे वर्तमान में चौथी पत्नी की तलाश कर रहे हैं। इसको लेकर जान मोहम्मद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका लक्ष्य 100 बच्चों का पिता बनना है।

इसके साथ ही जान मोहम्मद आगे कहते हैं कि अगर अल्लाह ने चाहा तो उनके और भी बच्चे होंगे। इसके लिए वह चौथी शादी करने की सोच रहे हैं। उसके दोस्त भी लड़की ढूंढने में उसकी मदद कर रहे हैं। साथ ही अब जब उनकी उम्र हो रही है तो वह दुआ कर रहे हैं कि उनकी चौथी शादी जल्द हो।

जान मोहम्मद को अपने सभी बच्चों के नाम याद हैं। उनके कुछ बच्चों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है, लेकिन उनके किसी भी बच्चे की अभी तक शादी नहीं हुई है, क्योंकि वे अभी उनकी पढाई ख़त्म नहीं हुई। साथ ही उनके घर में बेटे कम और बेटियां ज्यादा हैं। जब बच्चे पैदा करने की बात आती है तो उनकी पत्नियां भी उनकी तरह सोचती हैं।

इसके अलावा जब जान मोहम्मद से इतने बड़े परिवार के खर्च के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कोई बड़े बिजनेसमैन नहीं हैं, लेकिन उनके क्लीनिक से उनके घर का सारा खर्च चलता है। उन्होंने आगे कहा है कि शुरुआती दिनों में खर्च को लेकर कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब लंबे समय से बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये घटना पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर की है.

Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 February 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 28 February 2024: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल