कब्र में से निकला महिला की मौत का राज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस भी चौक गई

कई बार ऐसा होता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर डॉक्टर और पुलिस और परिवारजनों को झटका लगता है। आज हम जिस की बात करने वाले हैं बस में कुछ ऐसा ही हुआ है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के सहारनपुर के थाना कुतुब शेर क्षेत्रों में एक मस्जिद के इमाम हुसैन पर उसकी सास ने पत्नी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया था।

इस मामले को लेकर इमाम की सास ने एसएसपी और डीएम से मिलकर शिकायत की थी। इसके बाद शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या की पुष्टि हो चुकी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल बात यह है कि 20 मई को सहारनपुर के थाना कुतुब शेर क्षेत्रों में 62 फुट रोड की निवासी खुर्शीदा ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी पुत्री हिना की हत्या उनके दामाद उस्मान ने की है।

इस शिकायत के बाद थाना कुतुब शेर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है इसके बाद कब्रिस्तान में दफनाया गया महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया फिर हत्या के आरोपी उस्मान को पुलिस ने एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। उस्मान ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह तंत्र क्रिया करता है।

उसकी पत्नी हिना 8 माह की गर्भवती थी। उस्मान के अनुसार उसे तंत्र क्रिया से पता चला था कि उसकी पत्नी हिना पुत्री को जन्म देने वाली है। उस्मान ने अपनी पत्नी को कई बार गर्भपात के लिए समझाया लेकिन वह मानी ही नहीं। उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और उसे मौत के घाट उतारा। पुलिस ने कहा कि हम आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे और परिजनों को न्याय दिलाएंगे।

Today’s Horoscope, 04 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 30 November 2023: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 04 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 December 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 December 2023: आज का राशिफल