फिल्मों को टक्कर देती है ये कहानी: दुल्हन को गोद में लेकर दूल्हा ने लिए सात फेरे- वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

groom carries injured bride: फिल्मों का शौक हर किसी को होता है। फिल्मों में अक्सर ऐसी कहानियां दिखाई जाती हैं जिन्हें देखकर हम भी प्रभावित…

groom carries injured bride: फिल्मों का शौक हर किसी को होता है। फिल्मों में अक्सर ऐसी कहानियां दिखाई जाती हैं जिन्हें देखकर हम भी प्रभावित हो जाते हैं। खासकर ऐसी प्रेम कहानियां हैं जिनसे समझ में आता है कि सच्चा प्यार क्या होता है। लेकिन हमारे दिमाग में ये बात भी फिट बैठती है कि ऐसी लव स्टोरी सिर्फ फिल्मों में ही होती है.

कुछ समय पहले आई फिल्म ‘मन’ और ‘विवाह’ की कहानी तो आपको याद ही होगी। जिसमें फिल्म का हीरो दुल्हन को चुराकर चोरी की होड़ में लग जाता है। अब एक ऐसा ही किस्सा हकीकत में सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. जिस तरह फिल्म मन में आमिर दुर्घटना के बाद मनीषा की देखभाल करते हैं और फिर उससे शादी करते हैं, लगभग उसी तरह प्रतीक और शताक्षी भी शादी कर लेते हैं।

बता दें कि प्रतीक और शताक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर शताक्षी के 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां उन्होंने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताया है। जबकि प्रतीक ने अपने बायो में प्रोफेसर लिखा है। हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो की एक सीरीज शेयर कर अपनी कहानी शेयर की।

दंपती ने बताया कि शादी की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ ठीक था। लेकिन तभी एक हादसे ने सारी योजना पर पानी फेर दिया। हादसे में दुल्हन बनी शताक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर टूट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके चलते शादी टाल दी गई।

प्रतीक ने शताक्षी के अस्पताल में रहने तक उसकी देखभाल की। प्रतीक रक्तदान से लेकर अस्पताल की हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए मौजूद रहे। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे प्रतीक ने अपनी होने वाली पत्नी शताक्षी का साथ दिया। दो महीने बाद, जब शताक्षी के पैर से प्लास्टर हटा दिया गया, तो उन्होंने सगाई की रस्म पूरी की।

फिर डेढ़ महीने बाद आखिरकार दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के दौरान प्रतीक ने शताक्षी को गोद में उठा रखा था। कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स कपल की कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा- दिल को छू लेने वाली कहानी। दूसरे ने कहा, “उस लड़के की प्रशंसा करो जिसने लड़की को नहीं छोड़ा।” प्रतीक ने शताक्षी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘खून की क्या बात है, मैंने तुम्हें अपनी जान दी है. मेरी ज़िंदगी में आने के लिए धन्यवाद!”