‘KING’ तो किंग ही होता है! गुजरात से मिले हार के बावजूद कोहली ने तोड़े 7 ‘विराट’ रिकॉर्ड

Virat Kohli IPL 2023 Record: विराट कोहली ने 13 चौके और एक छक्का लगाया है। आरसीबी आईपीएल से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोहली ने इस…

Virat Kohli IPL 2023 Record: विराट कोहली ने 13 चौके और एक छक्का लगाया है। आरसीबी आईपीएल से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोहली ने इस सीजन में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

Virat Kohli Record

विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली है। विराट कोहली ने 13 चौके और एक छक्का लगाया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच हारकर आईपीएल से बाहर हो गई, लेकिन कोहली ने इस सीजन में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

आईपीएल में विराट कोहली  के सात शतक

विराट कोहली ने आईपीएल में सात शतक लगाए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि क्रिस गेल ने आईपीएल में छह शतक लगाए हैं। कोहली ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 4 शतक लगाए हैं। इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है।

Virat Kohli का बैक-टू-बैक 2 शतक

विराट कोहली ने एक के बाद एक दो आईपीएल शतक जड़े हैं। शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा और 104 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। विराट कोहली ऐसा करने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। साल 2020 में शिखर धवन ने सबसे पहले दो शतक लगाए थे और साल 2022 में जोस बटलर ने दो शतक लगाए थे।

विराट कोहली ने आईपीएल में 57 और वॉर्नर ने 65 अर्धशतक लगाए हैं। तो विराट कोहली यह रिकॉर्ड बनाने के मामले में केवल वॉर्नर से पीछे हैं। शिखर धवन ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 52 अर्धशतक लगाए हैं, जो तीसरे और विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।

103 मीटर की दूरी का छक्का

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में 103 मीटर की दूरी से एक छक्का लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाजी कर रहे थे और कोहली ने उनकी गेंद पर ये छक्के जड़े। आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपने करियर का सबसे लंबा छक्का लगाया है।

विराट कोहली आईपीएल में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 237 मैचों में 37.24 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7,263 रन बनाए हैं। कोहली ने इस सीजन में फाफ डु प्लेसिस के साथ 939 रन की पार्टनरशिप की है। इस तरह उन्होंने साल 2016 में एबी डिविलियर्स के साथ 939 रन की पार्टनरशिप के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।