छोटी सी बहस में इन नराधमोने महिला को जिंदा जला डाला – देखे LIVE वीडियो

मध्य प्रदेश के गुना में भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला पर डीजल फेंक कर आग लगा दी. घटना का वीडियो…

मध्य प्रदेश के गुना में भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला पर डीजल फेंक कर आग लगा दी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद को आग लगा ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

धनोरिया निवासी अर्जुन सहरिया के अनुसार उसकी पत्नी रामप्यारीबाई खेत में बुवाई (बीज बोने) के लिए गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही कानूनी लड़ाई के बाद उनकी 6 वीघा जमीन पर कब्जा मिला है। आरोपितों ने जमीन अपने कब्जे में रख ली जिसे राजस्व कर्मचारियों ने आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया। तहसीलदार कोर्ट से मुकदमा जीतने के बाद दंपति ने अपनी जमीन पर खेती शुरू कर दी।

पीड़िता खेत में काम कर रही थी, तभी आरोपी खेत में गया और ट्रैक्टर से डीजल निकालकर उसमें आग लगा दी। घटना को अंजाम देने में 8-10 लोग शामिल थे। उसकी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें महिला का आधा शरीर स्पष्ट रूप से जला हुआ दिख रहा है। वहीं वीडियो में उसका पति आरोपी का नाम बता रहा है.

एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है|