24 मई 2023, Today’s horoscope: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशि के लोगो का पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय

Today’s Horoscope 24 May 2023, Astronomy, rashifal ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व होता है। राशिफल के अनुसार आज 24 मई 2023, बुधवार को कुछ…

Today’s Horoscope 24 May 2023, Astronomy, rashifal

ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व होता है। राशिफल के अनुसार आज 24 मई 2023, बुधवार को कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ राशियों को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों का जीवन खराब भी हो सकता है।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में कुछ नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में नए साझेदारों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि:

आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं. व्यापार में अभी कोई बड़ा सौदा न करें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू के रिश्तों से दूर रहें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क राशि:

आज किसी परिचित के कारण आपको व्यवसाय में घाटा हो सकता है। आज किसी लंबी यात्रा आदि पर न जाएं। अपनी सेहत का ख्याल रखना। पारिवारिक विवाद से बचें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह राशि:

आज आपको किसी खास से मुलाकात करनी है। कई दिनों से रुके हुए आपके काम पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

कन्या राशि:

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन या घर खरीद सकते हैं। किसी के घर किसी शुभ कार्यक्रम में जाना है। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि:

आज आप किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पत्नी से अनबन खत्म होगी। आप बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव करेंगे। काम की अधिकता से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यापार में अपनों की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट कचहरी में नुकसान हो सकता है।

धन राशि:

आज आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में सोच समझकर काम करें। वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरी आदि में अधिकारियों से प्रमोशन मिल सकता है।

मकर राशि:

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। बिजनेस में आप कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास से मिलना है। पत्नी से अनबन खत्म होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि:

आज सेहत का ध्यान रखें। खाने-पीने में सावधानी बरतें। किसी नजदीकी व्यक्ति का दुखद समाचार मिलेगा। कोई बड़ा सौदा विफल हो सकता है। वाहन आदि के प्रयोग से बचें। परिवार में शुभ आयोजन होंगे।

मीन राशि :

आज किसी परिचित के द्वारा दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। पारिवारिक मतभेद के कारण मन उदास रहेगा। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखना। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।