22 मई 2023, Today’s horoscope: ये 3 राशियों को आज हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Today’s Horoscope 22 May 2023, Astronomy, rashifal ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व होता है। राशिफल के अनुसार आज 22 मई 2023 सोमवार, कुछ राशियों…

Today’s Horoscope 22 May 2023, Astronomy, rashifal

ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व होता है। राशिफल के अनुसार आज 22 मई 2023 सोमवार, कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ राशियों को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों का जीवन खराब भी हो सकता है।

मेष राशि:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे-समझे काम पूरे होंगे और कारोबार में नए साझेदार बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में विजय होगी। परिवार और पत्नी का सहयोग मिलेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। अधिकारियों से आपको सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि:-
आज आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है. नया काम शुरू करने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कहासुनी हो सकती है। लंबे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात होगी। व्यापार में नए अवसर सृजित होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि:-
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। आज कोई नया काम शुरू न करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

कर्क राशि:-
आज अपनों के व्यवहार से आपका मन कुछ परेशान रहेगा। व्यापार में बाधा आएगी आज कोई बड़ा काम आपके हाथ से फिसल सकता है। जिस व्यक्ति से आप किसी काम के सिलसिले में मदद की उम्मीद कर रहे हैं, वह समय रहते आपको धोखा दे सकता है। पत्नी से अनबन खत्म होगी।

सिंह राशि:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। कोई पुराना मामला खत्म होगा और विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में आज आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, आपको किसी खास से मिलना होगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

कन्या राशि:-
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं, व्यापार में कोई बड़ा फैसला सोच समझकर लें, परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, जिससे आप मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे. व्यर्थ चिंता करनी चाहिए। आपके हाथों में धैर्य..

तुला राशि:-
आज किसी विदेश यात्रा पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज आपको परिवार में किसी से मदद मिलेगी। बिजनेस के लिए नए काम की रूपरेखा बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि:-
आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आप किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। काम की भागदौड़ के कारण आप स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव करेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ी डील न करें।

धन राशि:-
आज आप कोई नया व्यापार आदि शुरू कर सकते हैं। आज आप अच्छे लोगों से बातचीत करेंगे। नौकरी आदि के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि:-
आज के दिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर न जाएं। पेशेवर नौकरी में आपके वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार न दें।

कुम्भ राशि:-
आज आप अपने किसी करीबी के बर्ताव से अपमानित महसूस कर सकते हैं। व्यापार में रुकावटें आएंगी। आपका अपना कोई व्यापार आदि में विवाद की स्थिति निर्मित करेगा। आज कोई नया वाहन या मकान न खरीदें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि:-
आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई पुराना काम पूरा हो जाएगा। बिजनेस में आज कोई नया काम शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखना।