15 जून 2023, Today’s horoscope: साईं बाबा की कृपा से 7 राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय

Today’s Horoscope 15 june 2023, Astronomy, rashifal मेष राशि: आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सुबह-सुबह आपको किसी से…

Today’s Horoscope 15 june 2023, Astronomy, rashifal

मेष राशि:
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सुबह-सुबह आपको किसी से शुभ समाचार मिल सकता है। सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आंखों में जलन हो सकती है।

वृषभ राशि:
आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे. कुछ पुराने पुराने रोगों से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिन के मध्य में अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नई साझेदारी की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन खुशी भरा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ने में मन लगेगा।

मिथुन राशि:
आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद अनुकूल परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। कोई करीबी धोखा दे सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बच्चे नाराज़ हो सकते हैं। धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। सिर दर्द और मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

कर्क राशि:
आज आप तनाव में रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको निराश कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सिंह राशि :
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार की खुशी के लिए आप बेवजह खर्च करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के सदस्य आपकी सराहना करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि:
आज का दिन जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। पूजा पाठ में रुचि रहेगी। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। वाहन आदि खरीदने की संभावना है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। किसी मित्र को दिया हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है। पैसा लगाने के लिए आज का दिन अच्छा है, भविष्य में लाभ होगा।

तुला राशि:
आज आपको प्रतिकूल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलने से आप दुखी रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज चिंतित रह सकते हैं। कोई करीबी आपसे पैसे उधार लेने के लिए कह सकता है। पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भाई से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जातक को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें।

वृश्चिक राशि:
आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। हो सकता है परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को न समझें। जिससे मन उदास रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। समय पर भोजन करें और पौष्टिक आहार लें। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

धन राशि:
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। पूजा-पाठ के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज पुरानी योजनाएं लागू हो सकती हैं। नए मित्र बनेंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। छोटी छोटी यात्राओं में समय व्यतीत होगा। आप मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा न होने से आप तनाव महसूस करेंगे। पैसों के अधिक खर्च के कारण आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि :
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का जन्म होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी में चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। लोहा खराब हो सकता है, सावधान रहें। आप अपने पार्टनर के साथ किसी सुखद यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि:
आज के दिन आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। गुप्त रूप से दान कर सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। दिन के मध्य में कोई पुराना धन वापस नहीं मिल सकता है। पुराना पैसा निवेश करने से आज आपको फायदा हो सकता है। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएं। काम में मन न लगने के कारण आप जल्दी घर लौट सकते हैं। आप शारीरिक रूप से थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं। हाथ पैरों में दर्द हो सकता है।