बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, तीनो बच्चों की हालत देख पति ने कर ली खुदकुशी

एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। इस…

एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात से तनाव में रहने वाले पति ने आपघात कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक अशोक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था. अशोक का विवाह पुष्पा नाम की महिला से हुआ था। इस दौरान उसने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, अशोक की पत्नी का स्वभाव बदलता गया। पुष्पा छोटी-छोटी बातों पर बहुत झगड़ने लगी।

पुष्पा के व्यवहार में अचानक आए इस बदलाव को देखकर अशोक को उस पर शक होने लगा और एक दिन अशोक का यह शक सच साबित हुआ। एक दिन अशोक सुबह अपने काम पर गया। इसी बीच पुष्पा अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। शाम को अशोक जब घर आया तो उसके तीनों बच्चे भूख-प्यास से रो रहे थे।

इसके बाद उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसकी जानकारी मिलते ही अशोक काफी तनाव में आ गया। वह भी उदास हो गया और सोचने लगा कि अब समाज के लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे? इसके साथ ही काफी बेइज्जती भी होगी। साथ ही अपने तीन बच्चों को भी कौन रखेगा। उसके मन में ऐसे कई विचार आने लगे।

इसके बाद उसने अपने भाई को बुलाया और कहा कि मेरी पत्नी तीनों बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई, अब मैं भी इस दुनिया में नहीं रहना चाहता. ऐसा कहकर अशोक ने आपघात कर लिया। अशोक का भाई अपने भाई से फोन पर बात कर फौरन अशोक के घर पहुंचा। लेकिन तब तक अशोक मर चूका था. यह पूरी घटना हरियाणा के पानीपत की है।