‘सूर्य’ की चमक पर लगा ‘ग्रहण’! पिछली 6 टी20 पारियों में चौथी बार 0 रन पर आउट हुए सूर्यकुमार, बनाया यह शर्मजनक रेकोर्ड

MI vs DC: IPL के 16वें सीजन का 16वां मैच कल मुंबई इंडियंस(MI) और दिल्ली कैपिटल्स(DC) के बीच खेला गया था। टॉस हारकर 19.4 ओवर…

MI vs DC: IPL के 16वें सीजन का 16वां मैच कल मुंबई इंडियंस(MI) और दिल्ली कैपिटल्स(DC) के बीच खेला गया था। टॉस हारकर 19.4 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत दी। कप्तान रोहित शर्मा ने भी लंबे समय बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया। मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में 6 विकेट से जीत दर्ज की। अंतिम ओवर में रोमांचक खेल देखने को मिला।

इस मैच में सूर्यकुमार(Suryakumar) के साथ एक ऐसी घटना घटी जिससे उनके करियर पर सवाल उठने लगे। वह पहली पारी में चोटिल हो गए थे। और दूसरी पारी में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। 2023 में वे टी20 में चौथी बार गोल्डन डक बने। वह 2023 में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल इतिहास में चौथा गोल्डन डक
2015 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ
2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ

2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ
2023 दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ

उनकी पिछली छह पारियां – 0(1), 0(1), 0(1), 15(16), 1(2), और 0(1)।

सूर्यकुमार यादव लंबे समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। आईपीएल से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. इस चोट के कारण फैंस उनके लिए चिंतित हो गए थे।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
पहली पारी में मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। हिट्रिक ने 1 विकेट लिया जबकि रिले मेरेडिथ ने 2 विकेट लिए।

दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 65 रन, इशान किशन ने 31 रन, तिलक वर्मा ने 41 रन, सूर्यकुमार यादव ने 0 रन, टिम डेविड ने 13 रन, कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। दूसरी पारी में 10 छक्के और 14 चौके लगे।

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने 51 रन, पृथ्वी शॉ ने 15 रन, मनीष पांडे ने 26 रन, यश धुले ने 2 रन, रोवमैन पॉवेल ने 4 रन, ललित यादव ने 2 रन, अभिषेक पोरेल ने 1 रन, कुलदीप यादव ने 0 रन, अक्षर पटेल ने 54 रन बनाए. रन, एनरिक नॉर्खिया ने 5 रन और मुस्ताफिजुर रहमान ने 1 रन बनाया। इस पारी में 5 छक्के और 20 चौके लगे।

दूसरी पारी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 2 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि मुस्ताफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया।