IPL में सूर्यकुमार यादव का दबदबा- एक ही मैच में बना डाला 3 रिकॉर्ड 

Suryakumar Yadav Record: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने मुंबई को 200 रन…

Suryakumar Yadav Record: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने मुंबई को 200 रन का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। आरसीबी के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के साथ ही उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

सूर्यकुमार यादव का कमाल

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा जहां सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं फिर सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने मिलकर बल्लेबाजी की. ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने इसके बाद नेहला वडेरा के साथ मिलकर मुंबई को जीत की ओर अग्रसर किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी की। सूर्य ने 35 गेंदों पर 83 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 6 लंबे छक्के शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं।

आईपीएल में एक अनोखा शतक

सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी में 6 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। सूर्य का आईपीएल में बेस्ट स्कोर आरसीबी के खिलाफ 83 रन है। वह 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 134 मैचों में 3020 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 145.47 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस को मिला फायदा

मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले 8वें नंबर पर थी, लेकिन इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में सीधे तीसरे नंबर पर जाने में कामयाब हो गई है। मुंबई के 11 मैचों में 6 जीत और माइनस 0.255 के रन रेट से 12 अंक हैं। मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे।