यादव ने रचा इतिहास: 2022 में 1000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है, जिसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव का प्रदर्शन शानदार…

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है, जिसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही रहा है. यादव ने आज आक्रामक बल्लेबाजी से अर्धशतक लगाया। इस पारी की मदद से सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. प्रथन एक साल में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास
सूर्यकुमार यादव साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 183 रहा है। यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इससे पहले किसी भारतीय बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया है, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 1000 रन बनाकर इतिहास रच दिया है.

2021 में पाकिस्तान के खिलाड़ी रिजवान ने बनाए 1000 रन
गौरतलब है कि इससे पहले साल 2021 में पाकिस्तान के विकेटकीपर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने यह कारनामा किया था। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में अब तक 28 मैच खेले हैं। यादव ने 44.34 की औसत से 1020 रन बनाए हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 185 के आसपास रहा है। इस साल भी सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शतक लगाते हुए अब तक 9 अर्द्धशतक लगाए हैं।