22 साल बाद भी फिल्म ‘गदर’ के लिए फैंस का प्यार बरकरार, रिलीज होते ही छा गया ट्रेलर

Gadar Ek Prem Katha Trailer: सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ग़दर: एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. उन्होंने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। 22 साल बाद ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

निर्माताओं ने शुक्रवार को सनी देओल और तारा सिंह अभिनीत गदर का ट्रेलर जारी किया। ट्विटर पर ‘#GadarTrailer’ ट्रेंड कर रहा है. ट्रेलर पर सनी देओल के फैन्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सनी देओल ने शेयर किया Gadar Ek Prem Katha का वीडियो

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘गदर’ का ट्रेलर शेयर किया है। जिसमें फिल्म के कुछ सीन नजर आ रहे हैं। जब शकीना को वापस भारत लाने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान पहुंचता है। बीच में तारा सिंह की अशरफ अली से बड़ी लड़ाई हो जाती है। ट्रेलर देख फैन्स खुशी के मारे पागल हो गए हैं। कई लोगों का कहना है कि ग़दर को सिनेमाघरों में देखने का उनका सपना पूरा होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 ट्रेलर देख के फैंस ने किए कमेंट 

एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट किया, “गदर को सिनेमाघरों में देखने का सपना था, जो पूरा होने वाला है। पठान का बाप आ रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गदर से पहले हर फिल्म अधूरी लगती है। यह फिल्म नहीं कहानी थी।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पाजी इस बार पाकिस्तान का हैंडपंप नहीं उखाड़ा तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा।’

Today’s Horoscope, 04 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 30 September 2023: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 04 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल