निराली की कहानी : 3 बच्चे की माँ और 3 शख्स के साथ अफेर चला रही निरालीने की ठेकेदार हत्या

हररोज कई हत्या के मामले सामने आते ही रहते है| बिहार के पश्चिम चंपारण में ठेकेदार जयप्रकाश शाह की 16 मई की हत्या के मामले में राजद नेता पल्लवी ठाकुर उर्फ ​​निराली, उनके पति अवनीश सिंह और सुपारी हत्यारे राजीव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ठेकेदार जयप्रकाश का राजद नेता पल्लवी ठाकुर के साथ अवैध संबंध था और उसके पति अवनीश सिंह को इस बात का पता चला। पल्लवी और अवनीश ने जयप्रकाश को बेदखल करने की साजिश रची और शार्पशूटर राजीव सिंह को ठेका दे दिया। इस घटना में जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी  ऐसा पुलिस ने बताया|

ठेकेदार जयप्रकाश शाह की हत्या के मामले में गिरफ्तार राजद नेता पल्लवी ठाकुर उर्फ ​​निराली की जीवन कहानी भी बेहद दिलचस्प है. जब से ये पूरा मामला सामने आया है तब से तेजस्वी के साथ पल्लवी ठाकुर की तस्वीर वायरल हो रही है. पल्लवी ठाकुर जिला स्तरीय राजद नेता हो सकती हैं, लेकिन वह विधायक बनना चाहती हैं। पल्लवी ने कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है लेकिन इस काम में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है।

फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में सफलता पाने में असमर्थ, पल्लवी ठाकुर के परिवार ने उसकी शादी एक अमीर आदमी से कर दी। लेकिन कुछ ही महीनों में उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद पल्लवी ठाकुर ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन जब उनके दूसरे पति को उनके चाल-चलन के बारे में पता चला तो उन्होंने भी उन्हें छोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने तीसरी बार अवनीश सिंह से शादी की। अवनीश से उनके 2 बच्चे थे। वहीं, उनके पहले पति से एक बेटी है। गौरतलब है कि पल्लवी जिसके साथ जयप्रकाश की हत्या की जाती है, वह उसका पहला पति नहीं बल्कि उसका तीसरा पति है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जयप्रकाश और पल्लवी नेपाल के कई बड़े शहरों में समय बिता रहे थे। अवनीश से शादी होने के बावजूद पल्लवी ठाकुर के जय प्रकाश के साथ अवैध संबंध थे। अवनीश ने इसका विरोध किया तो जयप्रकाश और पल्लवी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी ऐसा उन्होंने कहा|

कहा जाता है कि जयप्रकाश के कहने पर पल्लवी राजद में शामिल हुई थीं। अवैध संबंधों के दौरान जयप्रकाश पल्लवी को विधायक बनाने का सपना देखता रहा।राजनीति में प्रवेश करने के बाद पल्लवी विधायक बनी और नशे में धुत होकर पटना पहुंचकर राजद के कई कार्यक्रमों में भाग लेने लगी। तेजस्वी यादव के राजद के कार्यक्रमों में शामिल होने की कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं| पुलिस ने कहा की हम इसे जलसे जल सजा दिलवाएंगे|

Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 February 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 28 February 2024: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल