केरल में राजकीय हत्याए: थालास्सेरी में CP-M कार्यकर्ता की हत्या, BJP वर्कर्स के साथ हुई थी बहस

केरल: थालास्सेरी जिले के पास पूनोल में सोमवार को एक अज्ञात गिरोह के किए गई हमले में मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी (माकपा) कार्यकर्ता की मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू माहे के समीप स्थित पूनोल निवासी के हरिदास के रूप में हुई है, जो एक मछुआरा है। उसके परिवार में पत्नी मिनी के साथ दो बेटियां हैं।  

पुलिस ने बताया कि हरिदास पर उस समय हमला हुआ जब वह मछली पकड़कर घर लौट रहा था। जब वह अपने घर पहुंचने ही वाला था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हरिदास की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने उसे थालास्सेरी को-ऑपरेटिव अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।  

माकपा के सूत्रों ने कहा है कि गत सात फरवरी को पूनोल के एक मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक कहा-सुनी हुई थी, संदेह है कि हत्या उसी को लेकर हुई है। माकपा के जिला सचिव एम.वी जयराजन ने हमले के पीछे RSS कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Today’s Horoscope, 04 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 30 September 2023: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 04 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल