डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर समान है पालक – जानें इससे होने वाले कई नुकसानों के बारे में

पालक को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, यही वजह है कि कई लोग इसे अपने दैनिक…

पालक को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, यही वजह है कि कई लोग इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं। इसके अलावा पालक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। लेकिन, कुछ समस्याओं में आपको पालक से बचना चाहिए। जानकारों के मुताबिक पालक का अधिक मात्रा में सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा पालक खाने से क्या हो सकता है और किन लोगों को इससे बचना चाहिए।

पालक में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है और कैल्शियम के अधिक सेवन से हृदय रोग हो सकता है। इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी बहुत अधिक मात्रा सूजन और पेट में ऐंठन का कारण बन सकती है। पालक में मौजूद बीटा कैरोटीन धूम्रपान करने वालों में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।

पालक पोटैशियम से भरपूर होता है और पोटैशियम की अधिकता से उल्टी हो सकती है। पालक कई तरह के विटामिन से भरपूर होता है, जो ब्लड थिनर के साथ रिएक्ट करता है। इसलिए अगर आप ब्लड थिनर ले रहे हैं, डायबिटीज है या किडनी स्टोन होने का खतरा है तो आपको पालक खाने से बचना चाहिए।

किडनी स्टोन की समस्या में यह मत खाना
किडनी स्टोन की समस्या में पालक का सेवन हानिकारक हो सकता है। पालक खाने से शरीर में ऑक्सालिक एसिड अधिक बनता है। ऐसे में शरीर के लिए इसे सिस्टम से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इससे किडनी में कैल्शियम ऑक्सालेट बनने लगता है, जिससे किडनी स्टोन हो सकता है।