‘प्यार का पंचनामा’ फेम Sonnalli Seygall ने गुपचुप कर ली शादी, 5 सालों से चल रहा था अफेयर 

Sonnaali Seygall wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनाली का ब्राइडल…

Sonnaali Seygall wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनाली का ब्राइडल लुक सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल दुल्हन बन गई हैं। वह काफी समय से बिजनेसमैन आशीष सजनानी को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनाली और आशीष पिछले 5-6 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। सोनाली का ब्राइडल लुक सामने आ गया है। एक्ट्रेस का इस लुक में वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बेहद खूबसूरत लग रही हैं Sonnalli Seygall

‘प्यार का पंचनामा’ फेम सोनाली सहगल ने अपनी शादी के दिन हैवी सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाली पाउडर पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी लिया हुआ था। सोनाली ने मिनिमल मेकअप के साथ लुक को पूरा किया और हैवी डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। दुल्हन से एक्ट्रेस बनी ये एक्ट्रेस दिखने में बेहद खूबसूरत है।

Sonnalli Seygall ने की स्पेशल एंट्री

सोनाली ने की बेहद खास एंट्री। सोनाली ने अपने डॉगी के साथ मंडप में शानदार एंट्री की, जिसने मैचिंग पिंक ड्रेस भी पहनी थी। सोनाली सहगल की शादी में टीवी और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इस मौके पर चाहत खन्ना, मंदिरा बेदी और करण वी ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ शादी में पहुंचे.

सोनाली सहगल की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोनाली सहगल को शादी के बंधन में बंधने के लिए खास शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।