प्रभु श्री राम के बाद AI ने बनाई भगवान श्री कृष्ण की फोटो, दिखा बाल लीला से महाभारत तक का रूप

Krishna AI Images: आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ चुकी है और आज वो चीजें संभव हो गई हैं जिसकी इंसान ने कल्पना भी…

Krishna AI Images: आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ चुकी है और आज वो चीजें संभव हो गई हैं जिसकी इंसान ने कल्पना भी नहीं की थी। हर क्षेत्र ख़तरनाक गति से आगे बढ़ रहा है। अब AI की मदद से बहुत कुछ कल्पना से परे हो रहा है।

AI ने बनाई भगवान श्री Krishna की फोटो

इसी क्रम में कुछ दिनों पहले AI द्वारा भगवान श्रीराम के बाल की तस्वीरें सामने आई थीं, जो खूब वायरल हुईं और इन तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद भी किया. फिर अब AI द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। जो लोगों का दिल जीत रहा है.

AI ने भगवान कृष्ण की बाल लीला से लेकर महाभारत जैसे सबसे बड़े युद्ध तक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में भगवान श्री कृष्ण की एक खूबसूरत मनमोहक तस्वीर बनाई गई है।

एक तस्वीर में भगवान बिल्कुल अलग ही रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। AI द्वारा बनाई गई इन छवियों में भगवान कृष्ण महाभारत के युद्ध के दौरान मैदान में दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर सभी झुक गए, क्योंकि इस छवि में भगवान क्रोधित दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा एक और तस्वीर में भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर और शांत रूप को दिखाया गया है। भगवान कृष्ण एक गाय के पास बैठे हैं। जिसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है. तो वहीं एक अन्य तस्वीर में उनके चेहरे पर थोड़ी शरारत देखी जा सकती है। मानो भगवान कृष्ण अब माखन चुराने को तैयार हैं। हालाँकि, ये सभी कल्पना और तकनीक की छवियां हैं, इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।