Singham Again: अजय देवगन-रोहित शेट्टी ने 2024 का सबसे बड़ा वीकेंड हथियाया, इस दिन होगी रिलीज़

Singham Again On 15th August:कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की आने वाली फिल्म सिंघम 2024 में रिलीज होगी। अजय देवगन(Ajay Devgn) की…

Singham Again On 15th August:कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की आने वाली फिल्म सिंघम 2024 में रिलीज होगी। अजय देवगन(Ajay Devgn) की सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। सिंघम 3 को लेकर फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी.

तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है कि एक्सक्लूसिव- अजय देवगन- रोहित शेट्टी: स्वतंत्रता दिवस 2024 पर ‘सिंघम अगेन’ के साथ आ रहे हैं। रोहित शेट्टी की बेहद सफल #सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त – 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। आदर्श ने यह भी कहा है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू होगी।

2024 का सबसे बड़ा वीकेंड
सिंघम अगेन की रिलीज डेट का ऐलान कर रोहित शेट्टी ने साल का सबसे बड़ा वीकेंड हासिल कर लिया है. फिल्म शुक्रवार को नहीं बल्कि गुरुवार को रिलीज होगी, जिस दिन सार्वजनिक अवकाश होगा और फिर ये छुट्टियां सोमवार तक जारी रहेंगी क्योंकि सोमवार को रक्षा बंधन है, यानी फिल्म को बिजनेस के लिए 5 दिन मिलेंगे।

कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म
सिंघम अगेन, सिंघम सीरीज़ की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आखिरी रिलीज़ 2020 की ब्लॉकबस्टर सूर्यवंशी थी। फ्रेंचाइजी सिंघम (2011) के साथ शुरू हुई और इसके बाद सिंघम रिटर्न्स (2014), सिम्बा (2018) और सूर्यवंशी (2020) आई। रोहित जल्द ही ओटीटी पर भी एक एक्शन सीरीज लॉन्च करेंगे, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।