कोनसी राशि के लिए खुशखबरी है। जानिए यहां क्लिक करके।

ग्रह के अस्त या उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। 22 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो चुके हैं और यह 23…

ग्रह के अस्त या उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। 22 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो चुके हैं और यह 23 मार्च 2022 को उदय होंगे। गुरु की कर्क राशि उच्च और मकर राशि नीच की मानी जाती है। गुरु को संतान, शिक्षक, भाई, धन, पुण्य सब का कारक माना गया है। 

मेष- गुरु अस्त की अवधि में आपके जीवन में कई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गुरु आपके ग्याहरवें भाव में अस्त हुए हैं, जिसकी आपकी आय पर प्रभाव पड़ सकता है। आपके कामों में रुकावट आ सकती है। साथ ही मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। 

वृषभ- गुरु अस्त की अवधि आपके लिए लाभकारी हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। धंधे में नई डील फाइनल हो सकती है। 

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु अस्त लाभकारी साबित हो सकता है। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

 कर्क- कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का अस्त होना शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आपको रोग परेशान कर सकता है। किसी से भी विवाद हो सकता है। आपके व्यापार में निवेश करने से बचें। 

सिंह- सिंह राशि वालों के घर में किसी सदस्य की नौकरी, पद और धन के मामले में लाभ ही लाभ मिलेगा। इस दौरान शत्रु पक्ष से सावधान रहें। पारिवारिक समस्या से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। 

कन्या- कन्या राशि वालों को गुरु अस्त आपको परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की पूरी संभावना है। व्यवसाय में फल सामान्य मिल सकता है।

 तुला- तुला राशि वालों के गुरु अस्त की अवधि में सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है। जमीन या कुछ नया लेने की सोच रहे हैं तो, मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह की जल्दबाजी में फैसला न करे सोच समझकर सब करे।

 वृश्चिक- गुरु आपके चतुर्थ भाव में अस्त हो रहे है। जिसे सुख और माता का स्थान कहा जाता है। माता की सेहत का पूरा ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु- धनु राशि वालों को गुरु अस्त में सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना हो सकता है। नौकरी छोड़ने की पूरी संभावना है। गुरु आपकी राशि के तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। इसलिए आप  सोच-समझ कर हर फैसला लें। 

 मकर- गुरु अस्त में आपको सहयोगियों का साथ नहीं मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा कम होगा। साथ ही यात्रा से बचें, वरना धन हानि भी हो सकती है। 

 कुंभ- गुरु अस्त की यह अवधि आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ला सकती  है। इसलिए किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। 

मीन- मीन राशि वालों पर गुरु अस्त में काम का दवाब ज्यादा रहेगा। इस दौरान किसी को भी कर्ज देने से बचें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव का हो सकते हैं।