पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,कांग्रेसके इस दिग्गज नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और इस महंगाई से जनता काफी परेशान है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में…

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और इस महंगाई से जनता काफी परेशान है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सूरत के बारडोली में रैली की. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिलनेपर पुलिस स्थल पर पहुंच गई.जहां कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया। विरोध प्रदर्शन में पुलिस को कांग्रेस के दिग्गज नेता अमित चावडा  के अलावा अन्य 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

इसके अलावा विधायक आनंद चौधरी को भी हिरासत में लिया गया है. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने रैली की और विरोध किया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पा झड़पी  हो गई थी।

पुलिस ने मामले के सिलसिले में कांग्रेस के दिग्गज नेता अमित चावड़ा को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात में तमाम राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया है.इस बार कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा, कांग्रेस द्वारा समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है।