डायमंड जड़ा हार दिखाने के लिए बेहद बोल्ड लुक में दिखी प्रियंका चोपड़ा, देखे हॉट तस्वीरे

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश को मशहूर…

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश को मशहूर किया था। जिसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और प्रमोशन की सीडी चढ़ती गई. प्रियंका सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं और आज उन्होंने एक वैश्विक स्टार के रूप में अपना नाम बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)

एक बेटी की मां बन चुकीं प्रियंका अपने पति के साथ विदेश में रहती हैं। हालांकि, वह काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशियल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। प्रियंका इस समय पेरिस में हैं जहां उनका शानदार लुक सामने आया है। प्रियंका पेरिस में बुलगारी इवेंट में रफल डिटेल्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहनकर पहुंचीं और हमेशा की तरह उनका कातिलाना अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था.

बता दें कि, इस मशहूर ज्वैलरी ब्रांड के कुल चार ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें से एक प्रियंका चोपड़ा हैं। इस आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बालों में बन पहना था और लाइट मेकअप भी किया था। इस आउटफिट में प्रियंका काफी बोल्ड लग रही थीं. हालांकि, सारा ध्यान हीरे के जड़े हुए हार पर ही था जो उन्होंने पहना था. प्रियंका ने गले में सफेद और हरे रंग का डायमंड जड़ा हुआ हार पहना था जो आकर्षण का केंद्र बन गया. डायमंड नेकलेस फ्लोट करने के लिए प्रियंका के आउटफिट को डीप नेक डिजाइन में रखा गया था।

प्रियंका के आउटफिट को लंदन के एक डिजाइनर रॉबर्ट वून ने डिजाइन किया था। प्रियंका ने इस ड्रेस में प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो सोशियल मीडिया पर भी शेयर की हैं। प्रियंका को इस खास इवेंट के लिए लॉ रोच ने तैयार किया था। वीडियो में प्रियंका अपने फैन्स के सामने फ्लाइंग किस और स्माइल देती नजर आ रही हैं। फैंस ने उनके लुक पर कमेंट किया है, जैसे “इसे पूर्णता कहते हैं”, “वह एक रानी है”, “आप सिर से पैर तक बहुत खूबसूरत हैं” और साथ ही दिल और आग वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)