सगाई के लिए फाइनल हुआ Parineeti Chopra का ड्रेस, इस आउटफिट में दिखेंगी Raghav की दुल्हनिया

Parineeti Chopra Raghav Chadda Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी सगाई की तैयारी में लगी हुई हैं। खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा…

Parineeti Chopra Raghav Chadda Engagement:

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी सगाई की तैयारी में लगी हुई हैं। खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा 13 मई को आप नेता राघव चड्ढा से सगाई करने जा रही हैं। हाल ही में परिणीति और राघव को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। परिणीति ने अपनी सगाई के लिए ड्रेस भी फाइनल कर ली है। वह मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की ड्रेस पहनेंगी।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​बॉलीवुड के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक हैं। Parineeti Chopra को कई बार मनीष मल्होत्रा ​​के घर देखा गया। एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा ​​के स्टूडियो भी पहुंचीं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिणीति मनीष मल्होत्रा ​​की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी.

Parineeti Chopra ने सगाई के लिए ड्रेस फाइनल कर ली है। एक्ट्रेस को सिंपल और लाइट वर्क वाले आउटफिट्स पसंद हैं। सगाई के लिए परिणीति ने मिनिमल और बेहद खूबसूरत ड्रेस चुनी है। Parineeti Chopra ने ऐसा आउटफिट चुना है जो उनके लुक को बिल्कुल क्लासी बना देगा।

Parineeti Chopra और Raghav Chadda की 13 मई को दिल्ली में सगाई 

आपको बता दें कि Parineeti Chopra और Raghav Chadda 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। सगाई में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत अरदास से होगी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे. इसके बाद लंच का प्लान है।

पहली बार मुंबई में लंच और डिनर डेट पर साथ दिखे

आपको बता दें कि परिणीति और Raghav Chadda दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों लंदन में साथ पढ़ते थे। जब दोनों को पहली बार मुंबई में लंच और डिनर डेट पर साथ देखा गया तो दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। परिणीति और राघव को हाल ही में एक आईपीएल मैच के दौरान साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे।